“हमारी सिया को काट दिया…!” पिता की चीख सुनकर रो पड़े जयराम ठाकुर, मंडी हत्याकांड पर फूटा गुस्सा – भारत केसरी टीवी

“हमारी सिया को काट दिया…!” पिता की चीख सुनकर रो पड़े जयराम ठाकुर, मंडी हत्याकांड पर फूटा गुस्सा

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हमारी सिया को काट दीया घर आ जाओ बेटी जयराम ठाकुर से बात करते हुए फफक रो पड़े सिया के पिता

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की हत्या ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया है, बल्कि पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बद्दी में ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले सिया के पिता ने उस पल की आपबीती सुनाई, जब एक मामूली फोन कॉल ने उनके जीवन में अंधेरा कर दिया।

Advertisement

एक फोन कॉल और थम गई दुनिया
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात करते हुए सिया के पिता फफक पड़े। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी को यह बताने के लिए फोन कर रहे थे कि उन्होंने खाते में पैसे भेज दिए हैं। पिता ने रूंधे गले से कहा, “मैंने सोचा था पत्नी से हाल-चाल पूछ लूं, लेकिन दूसरी तरफ से चीख सुनाई दी… ‘जल्दी घर आ जाओ, हमारी सिया को काट दिया है’। मैं सन्न रह गया, मुझे समझ नहीं आया कि अभी थोड़ी देर पहले जिस बेटी से बात हुई थी, उसके साथ ऐसा कैसे हो गया।”

सिया के चाचा ने क्या कहा?
सिया के चाचा ने बताया कि सिया रोज की तरह पौने नौ बजे वाली बस से कॉलेज के लिए निकली थी। उसके साथ उसकी एक सहेली भी जाती थी। सवा नौ बजे के करीब यह वारदात हुई। चश्मदीदों और परिजनों के अनुसार, सिया ने अपनी सहेली को फोन पर बताया भी था कि वह रास्ते में है और बस पहुंचने ही वाली है। लेकिन रास्ते में ही आरोपी ने उसकी जान ले ली।
जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000