“सुक्खू सरकार पूरी तरह फेल, जनता ठगी महसूस कर रही”: राकेश जमवाल का सुंदरनगर से तीखा हमला – भारत केसरी टीवी

“सुक्खू सरकार पूरी तरह फेल, जनता ठगी महसूस कर रही”: राकेश जमवाल का सुंदरनगर से तीखा हमला

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेशभर में फेल साबित हो रही सुक्खु सरकार, हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा : राकेश जमवाल

कहा,,CRIF से 219 करोड़ रूपये की स्वीकृत राशि, फ़िर भी प्रदेश सरकार नही कर पा रही सडक का रख रखाव व निर्माण

तातापानी-नेरी मार्ग पैदल चलने लायक भी नहीं — जनविरोधी नीतियां अब नहीं होंगी बर्दाश्त

सुखु सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सुंदरनगर से उठी आवाज

सुंदरनगर : भारतीय जनता पार्टी सुंदरनगर विधानसभा द्वारा आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं धरना-प्रदर्शन में मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी प्रदेश की जनता को केवल झूठी गारंटियों और खोखले वादों के सिवा कुछ नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले हर महिला को ₹1500 देने, 5 लाख युवाओं को रोजगार देने, किसानों से ₹100 प्रति लीटर दूध खरीदने और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने जैसे बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक एक भी वादा धरातल पर नहीं उतरा।
जमवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय लगातार नए-नए टैक्स लगाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। महंगाई चरम पर है और आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए लगभग 2000 से अधिक संस्थानों और विकास कार्यों को बंद कर दिया गया, जिससे प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप हो गया है।
सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पतालों, पोल्ट्री भवनों, ट्रेनिंग सेंटर और अन्य विकास कार्यों की हालत बेहद खराब है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जो कार्य शुरू हुए थे, उन्हें जानबूझकर रोका गया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और CRIF के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ₹219 करोड़ के बावजूद प्रदेश में सड़कों की हालत बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि फंड का सही उपयोग नहीं हो रहा है और गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है, जिसके कारण जनता को सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
जमवाल ने कहा कि तातापानी से नेरी मार्ग, विशेषकर पाली केंची के पास, पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है और अब वहां पैदल चलना भी संभव नहीं रह गया है। बस सेवा बंद हो चुकी है और स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

उन्होंने पाली गांव की सड़क का उदाहरण देते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जो सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। 2023 की आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कों की आज तक मरम्मत नहीं हो पाई, जो सरकार की नाकामी और लापरवाही को दर्शाता है।

जमवाल ने “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम को केवल दिखावा करार देते हुए कहा कि तीन साल तक जनता की सुध न लेने वाली सरकार अब औपचारिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। रोजगार देने के नाम पर लॉटरी जैसी योजनाएं शुरू करने की बात करना युवाओं के साथ मजाक है और प्रदेश की संस्कृति के लिए भी हानिकारक है।

राकेश जमवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और झूठी गारंटियों के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी है। सुंदरनगर से उठी यह आवाज पूरे प्रदेश में जनआंदोलन का रूप लेगी और आने वाले समय में जनता कांग्रेस सरकार को इसका करारा जवाब देगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000