एल.आर. संस्थान की छात्राओं का GPAT में शानदार प्रदर्शन, बढ़ाया संस्थान का गौरव 🎓 – भारत केसरी टीवी

एल.आर. संस्थान की छात्राओं का GPAT में शानदार प्रदर्शन, बढ़ाया संस्थान का गौरव 🎓

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

एल.आर .छात्राओं की GPAT में शानदार सफलता

Advertisement

 

Advertisement

एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की दो होनहार छात्राओं रितिका ठाकुर और सारिका ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।

 

रितिका ठाकुर ने ऑल इंडिया रैंक 1553 प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया, वहीं सारिका ने रैंक 6887 हासिल की। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

इस अवसर पर संस्थान की प्रबंध निदेशक शचि सिंह, डॉ. पी.पी. शर्मा तथा फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट मार्गदर्शन का प्रमाण है।

संस्थान प्रबंधन ने भी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000