ऑनलाइन होगी पांच वन विश्राम गृहों की बुकिंग, वन विभाग ने बनाई योजना, चैनल मैनेजर के लिए हायर की भुवनेश्वर की कंपनी – भारत केसरी टीवी

ऑनलाइन होगी पांच वन विश्राम गृहों की बुकिंग, वन विभाग ने बनाई योजना, चैनल मैनेजर के लिए हायर की भुवनेश्वर की कंपनी

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

हिमाचल के पांच वन विश्राम गृहों की बुकिंग ओटीए (ऑनलाइन टै्रवल एजेंसी) प्लेटफार्म के जरिए आरंभ हो गई है। चैनल मैनेजर के तौर पर भुवनेश्वर की एक कंपनी को इसका जिम्मा सौंपा गया है, जबकि विश्राम गृहों पर नियंत्रण पूरी तरह से वन विभाग का ही रहेगा। शुरुआती चरण में विभाग इन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के इन पांच रेस्ट हाउस को इसमें शामिल किया है। ओटीए प्लेटफार्म पर वन विश्राम गृहों की बुकिंग का फैसला फायदेमंद साबित हो रहा है और शुरुआती चरण में इसका बेहतर रूझान भी विभाग को मिला है। जानकारी के अनुसार वन विभाग के ईको टूरिज्म सोसायटी के तहत चल रहे रेस्ट हाउस में से 25 की बुकिंग ओटीए प्लेटफार्म के जरिए करने की विभाग की योजना है, जिसके लिए विभाग ने बाकायदा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर भुवनेश्वर की बुकिंग गिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को इसका जिम्मा सौंपा है

विभाग ने शुरूआती चरण में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के वन विश्राम गृहों की बुकिंग ओटीए प्लेटफार्म के जरिए करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इन विश्राम गृहों में कांगड़ा जिला के बीड़, बरोट और सतोवरी स्थित विश्राम गृह के अलावा सिरमौर जिला के राजगढ़ स्थित टानू जुब्बड़ और शिमला के कोटगढ़ का हब्बन रेस्ट हाउस शामिल हैं। उिधर, प्रिंसीपल चीफ कंजरवेटर आफ फारेस्ट डा. संजय सूद का कहना है कि शुरुआती दौर में विभाग के पांच विश्राम गृहों की बुकिंग ओटीए प्लेटफार्म के जरिए आरंभ की गई है। उनका कहना है कि इसके बेहतर परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000