जीरो एनरोलमेंट वाले 24 स्कूल डिनोटिफाई, आदेश जारी, सूची में 19 प्राइमरी, पांच मिडल स्कूल शामिल – भारत केसरी टीवी

जीरो एनरोलमेंट वाले 24 स्कूल डिनोटिफाई, आदेश जारी, सूची में 19 प्राइमरी, पांच मिडल स्कूल शामिल

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में शिक्षा विभाग ने जीरो एनरोलमेंट वाले राज्य के 24 स्कूलों को डिनोटिफाई कर दिया है। इनमें 14 प्राथमिक और पांच मिडिल स्कूल शामिल हंै। निदेशक स्कूल शिक्षा ने इस संबंध में बुधवार को आदेश भी जारी कर दिए हैं। डिनोटिफाई किए गए स्कूल शिमला, सिरमौर, सोलन और लाहुल स्पीति से संबंधित हैं। आदेशों के तहत शिमला जिला के शिक्षा खंड टिक्कर के प्राइमरी स्कूल जरला, कुमारसैन का सराहन, सेरीधार, ठियोग का सकरौट, सराहन बुशहर के रूनपू, पिथवी, नेरवा का सुनोग, कुपवी का सैंज खड्ड, रामपुर-प्रथम का खरनोटू, मंझली, शारन, सुन्नी का शील, रनसर को मसटोट, जुब्बल का जराश्ली, छाबड़ा का हिंगोरी स्कूल शामिल है।

Advertisement

विभाग ने सिरमौर जिला के शिक्षा खंड राजगढ़ का भनाट, नारंग का लाना कसर, सुरला का छोरन व सोलन जिला के कंडाघाट शिक्षा खंड के बखेला प्राइमरी स्कूल को डिनोटिफाई किया गया है, जबकि डिनोटिफाई किए गए मिडल स्कूलों में शिमला का रूनपू और लाहुल के सलपट, जिस्पा, गोहरमा और जसराथ शामिल हैं। निदेशालय के आदेशों में डी-नोटिफाई किए गए स्कूलों से जुड़े सभी आवश्यक कार्य तय समय के भीतर पूरे किए जाएं। इसमें शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का समायोजन, भवन, रिकॉर्ड और अन्य संसाधनों का स्थानांतरण शामिल है। सभी जिला उपनिदेशकों और शाखा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सरकार द्वारा पहले जारी गाइडलाइन के अनुसार पूरी प्रक्रिया को अमल में लाएं। साथ ही सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसकी अनुपालन रिपोर्ट तुरंत निदेशालय को भेजना अनिवार्य किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000