तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों में डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए – भारत केसरी टीवी

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों में डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों में डिप्लोमा कोर्स करवाने के लिए आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन प्रदेशभर में चल रहे 17 सरकारी और 8 निजी बहुतकनीकी संस्थानों के लिए मांगे गए हैं।

Advertisement

बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई, जबकि 2 वर्षीय डिप्लोमा (लीट) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई रखी गई है। इन कोर्सों के लिए यह आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। इस संदर्भ में सारी जानकारी तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी प्रोस्पैक्ट्स पर उपलब्ध करवाई गई है। डिप्लोमा स्तर पर इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए इस समय 17 राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, एक एमएसएमई टैक्नोलॉजी केंद्र और 8 निजी बहुतकनीकी संस्थान संचालित हो रहे हैं

Advertisement

बढ़ती मांग को देखते हुए कुछ संस्थानों में द्वितीय शिफ्ट में भी कक्षाएं चलाई जा रही हैं, जिससे अधिक विद्यार्थियों को अवसर मिल सके। डिप्लोमा फार्मेसी की पढ़ाई के लिए प्रदेश में 2 सरकारी और 19 निजी संस्थान प्रशिक्षण उपलब्ध हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में कुल 15 ट्रेड शामिल हैं। अधिकांश डिप्लोमा कोर्स सैमेस्टर प्रणाली के तहत तीन वर्ष की अवधि के हैं, जबकि डिप्लोमा फार्मेसी को वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत 2 वर्ष का रखा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000