3757 पंचायतों का आरक्षण रोस्टर कल होगा जारी, उपायुक्तों को प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश – भारत केसरी टीवी

3757 पंचायतों का आरक्षण रोस्टर कल होगा जारी, उपायुक्तों को प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*3757 पंचायतों का आरक्षण रोस्टर कल जारी होगा, सभी उपायुक्तों को निर्देश, जल्द पूरी करें प्रक्रिया*

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सात अप्रैल को आरक्षण रोस्टर जारी किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में 3757 पंचायतों का आरक्षण रोस्टर जारी किया जाएगा। पंचायती राज विभाग ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे स्थिति के अनुसार कार्रवाई करें और पंचायतों के आरक्षण रोस्टर को सात अप्रैल, 2026 तक हर हाल में अंतिम रूप दें। पंचायती राज विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी इस मामले में आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित करें, ताकि पंचायत चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। हिमाचल प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने राज्य के सभी उपायुक्तों को पंचायतों के आरक्षण रोस्टर को लेकर महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार महिला मंडल ग्राम उमरी व अन्य बनाम राज्य सरकार मामले में हाई कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया है।

16 नई पंचायतों के पुनर्गठन को अवैध करार दिया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने राज्य के सभी उपायुक्तों को पंचायतों के आरक्षण रोस्टर को लेकर महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। बताया गया कि यह मामला 31 मार्च, 2026 को माननीय उच्च न्यायालय में सुना गया था, जिसके बाद इस पर उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए। इसके बाद सरकार ने एडवोकेट जनरल से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या यह आदेश 13 फरवरी, 2026 के बाद अधिसूचित सभी ग्राम पंचायतों पर लागू होता है या केवल उन्हीं पंचायतों पर लागू होगा, जो इस मामले में शामिल थीं। एजी की राय के अनुसार हाई कोर्ट का निर्णय केवल उन्हीं पंचायतों पर लागू होगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000