रिवालसर भिक्षुणी हत्याकांड का खुलासा: दूध सप्लाई देने वाले युवक ने साथियों संग रची साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

रिवालसर भिक्षुणी हत्याकांड का खुलासा: दूध सप्लाई देने वाले युवक ने साथियों संग रची साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

दूध की सप्लाई देने वाले युवक ने की थी बौद्ध भिक्षु की हत्या, रिवालसर में दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दी वारदात

लूटपाट कर मौके से फरार हो गए थे शातिर
डंप डाटा, फोन लोकेशन डीएनए सैंपल ने खोली परतें
एक कुल्लू के कसोल, दो बल्ह से गिरफ्तार

मंडी के रिवालसर में गत तीन मार्च को महिला बौद्ध भिक्षु की हत्या की साजिश उसी को दूध देने वाले लडक़े ने रची है। डंप डाटा, फोन लोकेशन और डीएनए सैंपल ने बौद्ध भिक्षु की हत्या के खूनी रहस्य की परतें खोली हैं। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी चंडीगढ़, मोहाली और बिलासपुर फरार हो गए। पुलिस की टीम ने जब छापेमारी शुरू की तो एक आरोपी को कुल्लू के कसोल और अन्य दो आरोपियों को बल्ह स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। मामले में आरापियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया है कि भिक्षुणी दूध लेने के लिए स्थानीय निवासी गगन की दादी पर निर्भर थी। गगन भी बीच-बीच में दूध पहुंचाता था। ऐसे में गगन ने भिक्षुणी के पास जमा नकदी और सोने-चांदी के गहनों की रैकी कर ली थी। नशे की लत और लालच ने उसे अंधा कर दिया। उसने अपने साथियों को लूटपाट के प्लान में शामिल किया।

वारदात को अंजाम दिया और लूट का माल लेकर फरार हो गए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को आरोपितों के पास से महिला भिक्षुणी का एक मोबाइल फोन मिला है। चुराए गए मोबाइल फोन के सक्रिय होने पर आरोपियों की लोकेशन पक्की हुई। डीएनए, सीडीआर और डंप डाटा ने सबूतों को और मजबूत किया। डीएनए में यह साफ हो गया था कि आरोपी पुरुष हैं। जब लोकेशन मिली तो पुलिस ने गगन को कुल्लू क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपितों की पहचान गगन कुमार पुत्र तारा चंद गांव सरकीधार,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000