बिजली बोर्ड पेंशनरों को राहत: दो दिन में मेडिकल बिलों के भुगतान का आश्वासन – भारत केसरी टीवी

बिजली बोर्ड पेंशनरों को राहत: दो दिन में मेडिकल बिलों के भुगतान का आश्वासन

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*बिजली बोर्ड पेंशनरों को दो दिन में होगा मेडिकल बिलों का भुगतान, बैठक में मिला आश्वासन*

Advertisement

 

फोरम को आश्वासन दिया गया कि प्रदेश बिजली बोर्ड के पेंशनरों को दो दिन के भीतर मेडिकल बिलों का भुगतान कर दिया जाएगा।

बिजली बोर्ड के वित्त निदेशक अरिंदम चौधरी के साथ पेंशनर फोरम की गुरुवार को बैठक हुई। इसमें फोरम को आश्वासन दिया गया कि प्रदेश बिजली बोर्ड के पेंशनरों को दो दिन के भीतर मेडिकल बिलों का भुगतान कर दिया जाएगा।

फोरम के प्रेस सचिव एएस भलैक ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन के साथ पेंशनरों के मुद्दों पर सकारात्मक और विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में बोर्ड प्रबंधन ने सितंबर 2024 तक पेंशनरों द्वारा भेजी लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और बकाया के भुगतान इसी माह करने का आश्वासन दिया है।

बोर्ड प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि वित्तीय स्थिति अनुकूल रही तो अक्तूबर 2024 तक के पेंशनरों की समस्त देनदारियों का निपटान कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 70 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को संशोधित पेंशन के बकाया राशि का भुगतान इस माह की पेंशन के साथ जारी किया जाएगा। प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि फरवरी 2026 तक प्राप्त हुए सभी मेडिकल बिलों का निपटारा दो दिन मे कर दिया जाएगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000