हिमाचल को 3,920 करोड़ की केंद्रीय सहायता, राज्यपाल काविंदर गुप्ता ने जताया आभार – भारत केसरी टीवी

हिमाचल को 3,920 करोड़ की केंद्रीय सहायता, राज्यपाल काविंदर गुप्ता ने जताया आभार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

राज्यपाल काविंदर गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश को ‘SASCI’ योजना के तहत 3,920 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता दिए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला पर्वतीय राज्यों के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 16वें वित्त आयोग के तहत नौ पर्वतीय राज्यों के लिए 25,000 करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाया गया है, जिसमें हिमाचल प्रदेश को दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा मिला है।

राज्यपाल ने कहा कि इस वित्तीय सहायता से सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आधारभूत ढांचे के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीमित संसाधनों और वित्तीय दबाव का सामना कर रहे राज्य के लिए यह पैकेज बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस राशि का उपयोग पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए किया जाएगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000