राज्यपाल काविंदर गुप्ता ने दिल्ली स्थित हिमाचल एम्पोरियम का किया दौरा, स्थानीय उत्पादों के प्रचार पर जोर – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल काविंदर गुप्ता ने दिल्ली स्थित हिमाचल एम्पोरियम का किया दौरा, स्थानीय उत्पादों के प्रचार पर जोर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

राज्यपाल काविंदर गुप्ता ने आज नई दिल्ली स्थित हिमाचल एम्पोरियम का दौरा किया और वहां प्रदर्शित पारंपरिक उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने हिमाचली हस्तशिल्प और हाथ से बुने वस्त्रों की बारीकी और उत्कृष्ट कारीगरी की सराहना की, जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं।

Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि ऐसे पारंपरिक उद्योग हिमाचल प्रदेश की आत्मा हैं और इन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और उद्यमियों को बेहतर विपणन अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हिमाचली उत्पाद अपनी गुणवत्ता, प्रामाणिकता और आकर्षण के लिए जाने जाते हैं और इनके लिए देश-विदेश में व्यापक संभावनाएं हैं। साथ ही उन्होंने इन उत्पादों के ब्रांड मूल्य को बढ़ाने के लिए नवाचार, गुणवत्ता और प्रभावी मार्केटिंग रणनीतियों पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000