कुमरसैन-कोटगढ़ के लंबित भूमि पट्टा मामलों पर सख्त निर्देश, एक महीने में समाधान का आदेश – भारत केसरी टीवी

कुमरसैन-कोटगढ़ के लंबित भूमि पट्टा मामलों पर सख्त निर्देश, एक महीने में समाधान का आदेश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

एक माह के भीतर भूमि पट्टा मामलों का निपटारा करें : राजस्व मंत्री

Advertisement

राजस्व एवं बागवानी मंत्री Jagat Singh Negi ने आज यहां कुमरसैन और कोटगढ़ के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न भूमि संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि विभिन्न भूमि आवंटन योजनाओं के तहत कुमरसैन और कोटगढ़ में लगभग 50 वर्ष पहले लोगों को भूमि पट्टे (लीज) दिए गए थे। अधिकांश मामलों में पट्टे तो जारी कर दिए गए, लेकिन आज तक राजस्व रिकॉर्ड में म्यूटेशन (नामांतरण) नहीं किया गया है। वहीं कुछ मामलों में पट्टे स्वीकृत हो गए और प्रीमियम (नजराना) भी जमा करवा दिया गया, लेकिन पट्टा दस्तावेज जारी ही नहीं किए गए।

राजस्व मंत्री ने कहा कि कुमरसैन और कोटगढ़ के लोगों ने यह मामला उनके संज्ञान में लाया है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का एक माह के भीतर समाधान किया जाए। साथ ही एक माह बाद प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा।

Jagat Singh Negi ने आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

बाद में कोटगढ़ और कुमरसैन के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देने और समाधान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

बैठक में अतिरिक्त सचिव (राजस्व) Anil Chauhan सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000