राज्यसभा टिकट पर कांग्रेस में घमासान, बिक्रम ठाकुर का बड़ा हमला | आनंद शर्मा के बयान से बढ़ी सियासत – भारत केसरी टीवी

राज्यसभा टिकट पर कांग्रेस में घमासान, बिक्रम ठाकुर का बड़ा हमला | आनंद शर्मा के बयान से बढ़ी सियासत

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*कांग्रेस में राज्यसभा टिकट को लेकर कांग्रेस की अंतरकलह फ़िर जगजाहिर- बिक्रम ठाकुर*

Advertisement

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। पूर्व उद्योग मंत्री एवं भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्यसभा टिकट को लेकर कांग्रेस में जिस प्रकार का घटनाक्रम सामने आया है, उसने पार्टी के अंदर गहरी गुटबाजी और अंतरकलह को उजागर कर दिया है। कांग्रेस केंद्रीय आला कमान पर आनंद शर्मा ने जो बात कही है, वह कांग्रेस के कथित बड़े नेताओं की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल खड़े करता है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा जैसे वरिष्ठ नेता का सार्वजनिक रूप से यह कहना कि “राजनीति में सच बोलना अपराध माना जाता है”, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस के भीतर हालात कितने खराब हैं। उन्होने जोड़ा कि कांग्रेस पार्टी में सामंजसय की कितनी कमी है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि 3 घंटे तक विधायक दल की बैठक नहीं हो पाई. विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे बुलाई गई, लेकिन बैठक के लिए समय पर पहुंचे विधायक केवल इंतज़ार करते रहे. उन्होंने कहा कि इस पुरे घटनाक्रम से पार्टी में आपसी समन्वय की भारी कमी नज़र आती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र और पारदर्शिता की उम्मीद करना ही बेकार है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और संगठन दोनों ही इस समय गंभीर अंतर्विरोधों से जूझ रहे हैं। राज्यसभा टिकट को लेकर जो स्थिति बनी है, उसने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस में नेतृत्व पूरी तरह असमंजस और दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर कई नेता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और यही वजह है कि अब उनकी नाराजगी सार्वजनिक मंचों पर सामने आ रही है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के बयान से पार्टी के भीतर की गुटबाज़ी खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस की इस गुटबाज़ी का दुष्परिणाम प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

अंतरकलह से जूझ रही कांग्रेस सरकार का प्रदेश में विकास कार्यों पर कोई ध्यान नहीं। राज्य की कांग्रेस सरकार को अपनी राजनितिक खींचतान से ही फुर्सत नहीं मिल रही है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार न तो खुद काम कर रही है और न ही विपक्ष के विधायकों को काम करने दे रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास के कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं।

विधायकों से विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि का अधिकार भी छीन लिया गया है। इस कारण विपक्ष के विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000