रंगों में एकता” : गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया होली उत्सव । – भारत केसरी टीवी

रंगों में एकता” : गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया होली उत्सव ।

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

रंगों में एकता” : गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया होली उत्सव ।

Advertisement

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 3 मार्च, 2026 को पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं थीम आधारित विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं एवं 10वीं के यजुर्वेद सदनऔर अथर्ववेद सदन के विद्यार्थियों द्वारा प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “रंगों में एकता” रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने होली के इतिहास, उसके सांस्कृतिक महत्व तथा हमारे जीवन में रंगों के महत्व को सुंदर शब्दों और प्रस्तुति के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि जैसे विभिन्न रंग मिलकर इंद्रधनुष बनाते हैं, वैसे ही जीवन में सुख-दुख दोनों का संतुलन आवश्यक है, यह साथ ही संदेश भी दिया कि ‘भेदभाव और गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम, सौहार्द और एकता के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया।
कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने सभी का मन मोह लिया। नाटक के माध्यम से समाज को सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने जल की बर्बादी न करने, रासायनिक रंगों से बचने तथा पशु-पक्षियों और पर्यावरण को हानि न पहुँचाने की प्रेरणा दी। यह संदेश अत्यंत प्रभावशाली एवं सामाजिक जागरूकता से परिपूर्ण था।
प्रधानाचार्या महोदया डॉ० लखविंदर कौर अरोड़ाके निर्देशानुसार विद्यार्थियों द्वारा ताजे पुष्पों की पंखुड़ियों से होली खेली गई तथा प्राकृतिक रंगों के उपयोग के लिए सभी को प्रेरित किया गया। विद्यालय परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण छा गया जब सभी छात्र-छात्राएं रंग-बिरंगे होली गीतों पर झूम उठे। वह क्षण अत्यंत आनंदमय और मनमोहक था, जब पूरा विद्यालय परिवार एक साथ उत्सव की खुशियों में सराबोर दिखाई दिया।
अंत में प्रधानाचार्या महोदया ने सभी अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग एवं सहभागिता से यह कार्यक्रम सफल एवं यादगार बन पाया। उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है।
कार्यक्रम का समापन प्रेम, एकता और सौहार्द के संदेश के साथ हुआ, जिसने सभी के हृदय को रंगों की सच्ची भावना से सराबोर कर दिया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000