राहुल गांधी को खुश करने के लिए सुक्खू कर रहे अराजक राजनीति: जयराम ठाकुर का बड़ा हमला – भारत केसरी टीवी

राहुल गांधी को खुश करने के लिए सुक्खू कर रहे अराजक राजनीति: जयराम ठाकुर का बड़ा हमला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*राहुल की गुड बुक्स में आने के लिए सुक्खू कर रहे अराजकता की राजनीति : जयराम*

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की गुड बुक्स में आने के लिए सीएम सुक्खू अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस का दिल्ली पुलिस को हिरासत में लेना दुखद है। जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि एआई इंपैक्ट समिट में जिस तरह का काम युवा कांग्रेस ने किया है, वह शर्म की बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण की हिमाचल सरकार के सहयोग से साजिश को अंजाम देने की रणनीति उस समय बनती है, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमाचल सदन में मौजूद होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बात का पता चला है कि पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों आरोपी हिमाचल कांग्रेस के एक चुने हुए जनप्रतिनिधि की गाड़ी में शिमला लाए गए थे, जिनको सरकार के संरक्षण में ही उन्हें रोहड़ू भेजा गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश के बाहर के लोग जिन्होंने देश की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तहस-नहस करने की कोशिश की, उन्हें संरक्षण देना बहुत शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे कैबिनेट के दिल्ली में जाकर जमघट लगने के कारण का आज खुलासा हो गया है। उन्होंने कहा कि इंटर स्टेट ऑप्रेशन में हिमाचल प्रदेश पुलिस को दिल्ली पुलिस का सहयोग करना चाहिए था, लेकिन उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस की इस फजीहत के लिए सरकार जिम्मेदार है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000