Paonta Sahib में हाथियों का आतंक: गेहूं की फसल रौंदी, दहशत में ग्रामीण – भारत केसरी टीवी

Paonta Sahib में हाथियों का आतंक: गेहूं की फसल रौंदी, दहशत में ग्रामीण

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

पांवटा साहिब में हाथियों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, गेहूं की फसल रौंदी

Advertisement

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। बातामंडी गांव में मंगलवार रात हाथियों ने धावा बोलकर करीब एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल को रौंद दिया। पिछले महज 10 दिनों के भीतर इलाके में यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे स्थानीय किसानों में भारी रोष और दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, बातामंडी बीट के समीप स्थित ‘फार्मा फ्रेश’ कंपनी की मालिक के खेतों में हाथियों के झुंड ने रात के अंधेरे में जमकर उत्पात मचाया। वन विभाग की टीम के अनुसार, मौके पर एक मादा हाथी और उसके बच्चे के पदचिह्न और गोबर पाए गए हैं। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। इससे पहले 14 फरवरी को घुतनपुर गांव में भी दो हाथियों ने कई किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया था।लगातार बढ़ती हाथी-मानव द्वंद्व की घटनाओं के मद्देनजर वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डीएफओ पांवटा साहिब, वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में वन रक्षक हिमानी के नेतृत्व में टीम तैनात कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को निर्देश दिए गए हैं कि हाथियों के झुंड को देखकर उन्हें भगाने के लिए खुद जोखिम न उठाएं। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचित करें। टीम नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रही है, ताकि नियमों के अनुसार प्रभावित किसानों को मुआवजा मिल सके।जंगल से सटे रिहायशी और खेतीबाड़ी क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही बढ़ने से लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीण अब रात के समय खेतों की रखवाली करने से भी डर रहे हैं। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर आसपास के सभी गांवों में ‘अलर्ट’ जारी कर दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000