Bharatiya Mazdoor Sangh का सरकार को अल्टीमेटम: लंबित मांगें न मानीं तो होगा उग्र आंदोलन – भारत केसरी टीवी

Bharatiya Mazdoor Sangh का सरकार को अल्टीमेटम: लंबित मांगें न मानीं तो होगा उग्र आंदोलन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सुरजीत राणा ने एडीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र, आंदोलन की चेतावनी

Advertisement

भारतीय मजदूर संघ के प्रधान सुरजीत राणा बोले— लंबित मांगें पूरी न हुईं तो तेज होगा आंदोलन

Advertisement

सोलन में भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर एडीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। प्रधानमंत्री को सौंपे ज्ञापन में श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को नियमित करने तथा न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग की गई। वहीं मुख्यमंत्री को भेजे 24 सूत्रीय मांग पत्र में सातवें वेतन आयोग के लंबित बकाया का भुगतान, 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते की शेष किस्तों को जारी करने, हिमाचल पथ परिवहन निगम ) सहित विभिन्न विभागों में वेतन व पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान तथा आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम 26,000 रुपये प्रतिमाह वेतन देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश के प्रधान सुरजीत राणा और हिमाचल प्रदेश परिवहन मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ एडीसी सोलन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ये मांगें श्रमिकों के हित में हैं और लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन, भत्ते और पेंशन मिलना उनका अधिकार है तथा आउटसोर्स कर्मियों को भी सम्मानजनक वेतन दिया जाना चाहिए। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आगामी दिनों में आंदोलन को तेज करने के लिए बाध्य होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000