हिमाचल में 390 बस रूटों पर 3500 से ज्यादा आवेदन, युवाओं को मिलेगा 30% सब्सिडी का लाभ – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 390 बस रूटों पर 3500 से ज्यादा आवेदन, युवाओं को मिलेगा 30% सब्सिडी का लाभ

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*390 बस रूटों के लिए 3500 से अधिक आवेदन*

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा पब्लिश किए गए 390 बस रूटों पर प्रदेश भर से 3500 युवा बेरोजगारों ने बसें चलाने के लिए ओवदन किया है। अब आवेदन प्रकिया के बाद इन रूटों पर जल्द निजी बसें चलती हुई दिखाई देंगी।

Advertisement

सुक्खू सरकार द्वारा इन सभी बस रूटों पर लोगों को परिवहन सुविधा और बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उदेश्य से यह रूट पब्लिश किए थे। इन रूटों पर आवेदन करने के लिए 19 फरवरी तक परिवहन विभाग के पास ये आवेदन आए हैं। अब आगामी प्रक्रिया के तहत यह रूट निर्धारित जरूरतों को पूरा करने वाले बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे। बेरोजगार युवाओं को विभाग द्वारा बसों को खरीदने के लिए 30 प्रतिशत सबसिडी भी प्रदान की जाएगी।

विभाग द्वारा पब्लिश रूटों पर 18 से लेकर 42 सीटर बसों को डाला जाएगा। इनमें परिवहन विभाग द्वारा हालांकि पहले बसों को ही वरीयता दी जाएगी, लेकिन किसी रूट पर यदि कोई बस परमिट के लिए अप्लाई नहीं करता है या कोई भी बस चलाने को इच्छुक नहीं है, तो ऐसे में 18 सीटर टैम्पो ट्रैवलर को इसी रूट पर परिवहन विभाग द्वारा रूट परमिट दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी स्वरोजग़ार स्टार्ट-अप योजना के तहत प्रदेश के स्थायी निवासियों को 18 से 42 सीट क्षमता वाली स्टेज कैरिज बसों की खरीद पर 30 प्रतिशत तक परिवहन सबसिडी देने का ऐलान किया है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और दूर-दराज़ क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से लागू की गई है। सरकार द्वारा हाल ही में प्रदेश में 390 एचआरटीसी के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में चलने वाली बसों के रूटों को सरेडर कर दिया ह

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000