फैंसी नंबर 0001 की नीलामी: 6 लाख से खुलेगी बोली, 4 मार्च तक जमा करनी होगी राशि – भारत केसरी टीवी

फैंसी नंबर 0001 की नीलामी: 6 लाख से खुलेगी बोली, 4 मार्च तक जमा करनी होगी राशि

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में अपने निजी वाहनों में वीवीआईपी नंबर प्लेट यानी फैंसी नंबर लगाने के चाहवान वाहन मालिक राज्य परिवहन विभाग से यह नंंबर प्राप्त कर सकते हैं। एचपी 29 सी सीरीज का 0001 नंबर परिवहन विभाग द्वारा नीलाम किया जा रहा है। यह नीलामी प्रक्रिया इसी माह से शुरू होगी। 23 फरवरी के बाद फैंसी नंबर प्राप्त करने के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। फैंसी नंबर ई-ऑक्शन द्वारा प्रदान किए जाएंगे। वीवीआईपी फैंसी नंबर के लिए पांच लाख रुपए से बोली शुरू होगी। इसके लिए फैंसी नंबर के चाह्वान लोगों को 2000 रुपए आरंभिक पंजीकरण के लिए राशि जमा करनी होगी, जो कि नॉन रिफंडेबल होगी। प्रतिभागी जो इस बोली में भाग लेगा, उसे इस बोली की न्यूनतम 30 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी।

Advertisement

यानी प्रतिभागी को डेढ़ लाख रुपए पहले परिवहन विभाग को भरने होंगे, तभी वह इस ऑक्शन में भाग ले सकेगा। इस दौरान जो भी फैंसी नंबर के लिए सबसे अधिक राशि देगा, उसे फैंसी नंबर प्रदान किया जाएगा। वहीं जो प्रतिभागी ई-ऑक्शन में असफल रहेंगे, उन्हें पांच दिन के भीतर यह राशि वापस लौटा दी जाएगी। बोली की शुरुआत पांच लाख रुपए की 20 प्रतिशत बढ़ोतरी यानी एक लाख रुपए सहित शुरू होगी। यानी यह ऑक्शन प्रक्रिया छह लाख रुपए से शुरू होगी। वहीं ई-ऑक्शन का परिणाम रविवार सायं पांच बजे निकाला जाएगा।

 

बकाया राशि चार मार्च तक देना अनिवार्य
सफल बोलीदाता को बकाया राशि तीन दिन के भीतर यानी चार मार्च तक जमा करवानी होगी। इसके उपरांत की नंबर आबंटित होगा। यदि सफल आवेदक जिसके नाम फैंसी नंबर अलॉट होगा पंजीकरण नंबर लेने में असफल रहता है, तो उसके द्वारा जमा की गई डेढ़ लाख रुपए की राशि सरकारी कोष में जमा हो जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000