RDG पर भाजपा का दोहरा रवैया बेनकाब—कांग्रेस का जयराम पर हमला – भारत केसरी टीवी

RDG पर भाजपा का दोहरा रवैया बेनकाब—कांग्रेस का जयराम पर हमला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

उद्योग मंत्री Harshwardhan Chauhan और तकनीकी शिक्षा मंत्री Rajesh Dharmani ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) के मुद्दे पर भाजपा का असली रुख अब प्रदेश की जनता के सामने आ चुका है।

Advertisement

मंत्रियों ने कहा कि भाजपा के वही नेता, जो आज RDG का विरोध कर रहे हैं, 15वें और 16वें वित्त आयोग के समक्ष हिमाचल की भौगोलिक चुनौतियों और सीमित संसाधनों का हवाला देते हुए इस ग्रांट की जोरदार वकालत कर चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कुछ ही महीनों में जयराम ठाकुर का रुख कैसे बदल गया और अब वे प्रदेश के हितों के खिलाफ क्यों दिखाई दे रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि कोई एहसान नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता का अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि RDG संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत राज्य का संवैधानिक हक है।

मंत्रियों ने याद दिलाया कि जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री रहते हिमाचल को 56,000 करोड़ रुपये RDG और 14,000 करोड़ रुपये GST मुआवजा मिला था, तब भाजपा ने कोई आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया विधानसभा सत्र में भाजपा ने नियम 102 के तहत लाए गए सरकारी संकल्प का विरोध कर अपना असली चेहरा उजागर किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हिमाचल की जनता सब देख रही है और भाजपा प्रदेश के अधिकारों की रक्षा में असफल रही है।

#HimachalPradesh #RDG #CongressVsBJP #JaiRamThakur #HarshwardhanChauhan #RajeshDharmani #FinanceCommission

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000