श्रीनगर में गरजे सुक्खू: आयात नीति से हिमाचल और J&K के बागवानों को नुकसान – भारत केसरी टीवी

श्रीनगर में गरजे सुक्खू: आयात नीति से हिमाचल और J&K के बागवानों को नुकसान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हालिया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन समझौतों के कारण आयातित सेब, अखरोट, बादाम और अन्य बागवानी उत्पादों की आमद बढ़ेगी, जिससे हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के किसानों व बागवानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने में कठिनाई हो सकती है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की सेब अर्थव्यवस्था लगभग 5000 करोड़ रुपये की है और इससे करीब 2.5 लाख परिवारों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी बड़ी आबादी सेब, अखरोट और बादाम पर निर्भर है। उन्होंने आशंका जताई कि आयात शुल्क में कमी से स्थानीय उत्पादकों पर भारी दबाव पड़ेगा और आने वाले वर्षों में इसके दुष्परिणाम सामने आएंगे।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने न्यूजीलैंड, अमेरिका और यूरोपीय संघ जैसे देशों के साथ FTA के तहत सेब व ड्राई फ्रूट्स पर आयात शुल्क घटाया है, जो देश के किसानों के हित में नहीं है। सुक्खू ने कहा कि ऐसी नीतियों पर पुनर्विचार आवश्यक है ताकि घरेलू कृषि और बागवानी क्षेत्र सुरक्षित रह सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi लगातार किसानों और आम जनता के मुद्दे उठा रहे हैं और कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

#HimachalPradesh #AppleEconomy #SukhvinderSinghSukhu #FTA #Farmers #JammuAndKashmir #Horticulture

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000