Solan: चंडीगढ़-शिमला रूट पर बस से 10.01 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

Solan: चंडीगढ़-शिमला रूट पर बस से 10.01 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सोलन चंडीगढ़-शिमला रूट पर नशा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने बस में चिट्टे के साथ दबाेचा युवक

Advertisement

जिला सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने कंडाघाट तहसील के एक युवक को धर्मपुर के पास चिट्टे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एक बस में सवार होकर नशे की खेप की तस्करी कर रहा था।

ऐसे हुआ पर्दाफाश
पुलिस सूत्रों के अनुसार एसआईयू टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रही एक बस में एक व्यक्ति हैरोइन लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही एसआईयू टीम तुरंत हरकत में आ गई और धर्मपुर क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की संबंधित बस को रोका गया। बस में सवार यात्रियों की गहन तलाशी के दौरान एक संदिग्ध युवक के कब्जे से 10.01 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक निवासी गांव दोलग, तहसील कंडाघाट व जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने हैरोइन की यह खेप किससे हासिल की और इसे किसे सप्लाई करनी थी। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी नैटवर्क से जुड़ा हुआ है या नहीं।

आराेपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
एसपी सोलन साई दत्तात्रेय वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया ह

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000