Mandi में एम्बुलैंस कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन: चौहाटा बाजार में ‘शव यात्रा’ निकाल सरकार का पुतला फूंका – भारत केसरी टीवी

Mandi में एम्बुलैंस कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन: चौहाटा बाजार में ‘शव यात्रा’ निकाल सरकार का पुतला फूंका

[ MADAN SHARMA

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*एम्बुलैंस कर्मचारियों ने मंडी में निकाली ”शव यात्रा चौहाटा बाजार में फूंका सरकार का पुतला*

Advertisement

 

मंडी: हिमाचल प्रदेश में एम्बुलैंस कर्मचारी यूनियन की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के तीसरे दिन मंडी के चौहाटा बाजार में कर्मचारियों ने सरकार का पुतला फूंका। इससे पूर्व कर्मचारियों ने शहर में रोष स्वरूप शव यात्रा निकाली। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, यूनियन के प्रधान सुमित कुमार व महासचिव पंकज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।

सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह और यूनियन प्रधान सुमित कुमार ने सरकार व मेडसवान कंपनी पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। नेताओं ने बताया कि कर्मचारियों को वर्तमान में मात्र 5,700 रुपए मासिक वेतन मिल रहा है, जबकि सरकारी दरों के अनुसार उन्हें 13,750 रुपए मिलना चाहिए, साथ ही कंपनी द्वारा दोगुना ओवरटाइम भी नहीं दिया जा रहा है।

यूनियन नेताओं ने जानकारी दी कि वर्ष 2022 में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा मेडसवान कंपनी के साथ 5 वर्ष का समझौता किया गया था। आरोप है कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों को दिए जा रहे मासिक वेतन में ही ओवरटाइम और हाऊस रैंट को भी शामिल कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, कंपनी को जो पीएफ अपनी ओर से अदा करना चाहिए, वह भी कर्मचारियों के वेतन से ही काटा जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000