सोलन के शामती बाईपास पर ऑटो चालक से मारपीट व लूट, यूनियन ने उठाई कड़ी सुरक्षा की मांग भारत केसरी टीवी – भारत केसरी टीवी

सोलन के शामती बाईपास पर ऑटो चालक से मारपीट व लूट, यूनियन ने उठाई कड़ी सुरक्षा की मांग भारत केसरी टीवी

सोलन, मदन शर्मा 14 फरवरी।

Advertisement

शहर के शामती बाईपास क्षेत्र में शुक्रवार रात कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक गंभीर वारदात सामने आई। दुर्गा पब्लिक स्कूल के समीप तीन अज्ञात युवकों ने एक ऑटो चालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और नकदी लूटकर फरार हो गए।

Advertisement

घायल चालक की पहचान आशु, निवासी डिग्री कॉलेज सोलन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशु सवारी छोड़कर अपने ऑटो सहित शामती बाईपास की ओर लौट रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में बताए जा रहे तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया।

Advertisement

हमले में चालक की बाजू पर गहरा घाव आया, जिसके चलते अस्पताल में उसे नौ टांके लगाने पड़े। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी दिनभर की कमाई भी छीन ली और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद शुलिनी ऑटो यूनियन में भारी आक्रोश है। यूनियन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि शहर में रात के समय ऑटो चालकों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में ऑटो से सामान चोरी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement

यूनियन ने जौनाजी रोड, चंबाघाट, हेलिपैड बसाल, कथेड़, बाईपास रोड, टैंक रोड, सुबाथू रोड घट्टी, देऊंघाट, शामती बाईपास और ओच्छघाट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही निजी शिक्षण संस्थानों के आसपास भी पुलिस निगरानी सुदृढ़ करने की अपील की गई है।

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चिंता जताई है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000