हिमाचल में मेडिकल कॉलेजों के विस्तार पर केंद्र सरकार का स्पष्ट रोडमैप — सुरेश कश्यप” – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में मेडिकल कॉलेजों के विस्तार पर केंद्र सरकार का स्पष्ट रोडमैप — सुरेश कश्यप”

शिमला बयूरो सुभाष शर्मा   13/02/26

Advertisement

 

 

“हिमाचल में मेडिकल कॉलेजों के विस्तार पर केंद्र सरकार का स्पष्ट रोडमैप — सुरेश कश्यप”

“केंद्र प्रायोजित योजना के तहत चंबा, हमीरपुर और नाहन मेडिकल कॉलेज कार्यशील, सिरमौर परियोजना विवाद के कारण प्रभावित”

 

शिमला। भाजपा सांसद सुरेश कुमार कश्यप द्वारा लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की स्थिति और विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। सांसद कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मेडिकल कॉलेजों का नेटवर्क बढ़ा रही है, जिसका लाभ हिमाचल प्रदेश को भी मिल रहा है।

मंत्रालय द्वारा दिए गए उत्तर के अनुसार, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में देशभर में एम्स और आईएनआई सहित कुल 818 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए केंद्र सरकार जिला/रेफरल अस्पतालों से संबद्ध मेडिकल कॉलेज खोलने की केंद्र प्रायोजित योजना चला रही है, जिसमें वंचित और आकांक्षी जिलों को प्राथमिकता दी जाती है।

योजना के तहत केंद्र और राज्य के बीच फंडिंग का अनुपात विशेष श्रेणी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 90:10 तथा अन्य राज्यों के लिए 60:40 निर्धारित है। इसी योजना के अंतर्गत देशभर में स्वीकृत 157 मेडिकल कॉलेजों में हिमाचल प्रदेश के चंबा, हमीरपुर और नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज शामिल हैं, जो वर्तमान में कार्यशील हैं।

मंत्रालय ने अपने उत्तर में यह भी स्पष्ट किया है कि योजना के तहत स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों के निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिरमौर मेडिकल कॉलेज परियोजना ठेकेदार और कार्यान्वयन एजेंसी के बीच विवाद के कारण प्रभावित हुई है।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश में सभी स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों के शीघ्र और पूर्ण संचालन के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे, ताकि प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000