परवाणू में 7.36 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज – भारत केसरी टीवी

परवाणू में 7.36 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

परवाणू में 7.36 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, न्यायालय में किया जाएगा पेश
परवाणू, 13 फरवरी। पुलिस थाना परवाणू में दर्ज FIR संख्या 26/2026 दिनांक 12.02.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत एक युवक को चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12-02-2026 को पुलिस थाना परवाणू की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कामली पुल बाईफ्रिकेशन के समीप राष्ट्रीय उच्चमार्ग-05 पर पैदल चल रहे एक युवक को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.36 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीक्षांत पुत्र श्री राजेंद्र कासिब, निवासी गांव अन्हेच, डाकघर डगशाई, तहसील व जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 13-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।         

Advertisement

#Parwanoo
#Solan
#HimachalPradesh
#NDPSAct
#DrugFreeHimachal
#PoliceAction
#HeroinSeizure
#CrimeNews
#HPPolice
#WarOnDrugs

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000