व्यापारी वर्ग के लिए दूरदर्शी और राहतकारी है बजट 2026 — भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बैठक में बोले डॉ. राजीव बिंदल – भारत केसरी टीवी

व्यापारी वर्ग के लिए दूरदर्शी और राहतकारी है बजट 2026 — भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बैठक में बोले डॉ. राजीव बिंदल

शिमला बयूरो सुभाष शर्मा    12/02/2026

Advertisement

 

 

 

व्यापारी वर्ग के लिए दूरदर्शी और राहतकारी है बजट 2026 — भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बैठक में बोले डॉ. राजीव बिंदल

 

टैक्स सरलता, एमएसएमई समर्थन, आसान ऋण और डिजिटल व्यापार पर विशेष फोकस — व्यापारियों को सशक्त कर रही केंद्र सरकार

 

नेरचौक (जिला मंडी)। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक परमार पैलेस, नेरचौक में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा व्यापार प्रकोष्ठ को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी शर्मा, विधायक इंद्र सिंह गांधी, भाजपा प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, प्रदेश संयोजक (व्यापार प्रकोष्ठ) गोविंद ठाकुर, जिला व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश वालिया सहित प्रदेश व जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 व्यापारी, लघु उद्यमी, एमएसएमई और खुदरा व्यापार से जुड़े वर्ग के लिए विशेष रूप से राहत और अवसर लेकर आया है। उन्होंने कहा कि बजट में टैक्स और अनुपालन प्रणाली को सरल बनाने, फेसलेस असेसमेंट को मजबूत करने, रिफंड प्रक्रिया को तेज करने और रिटर्न संशोधन की समयसीमा बढ़ाने जैसे कदम व्यापारियों को बड़ी सुविधा देंगे।

उन्होंने बताया कि छोटे व्यापारियों और एमएसएमई के लिए जीएसटी प्रक्रिया को और सरल किया गया है, डिजिटल रिटर्न सिस्टम को मजबूत किया गया है तथा जीएसटी रिफंड को अधिक ऑटोमेटेड बनाया जा रहा है। बजट में एमएसएमई के लिए क्रेडिट गारंटी कवर बढ़ाने, बिना जमानत ऋण सीमा बढ़ाने और वर्किंग कैपिटल सपोर्ट जैसे प्रावधान भी शामिल हैं।

डॉ. बिंदल ने कहा कि खुदरा और छोटे व्यापारियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने, डिजिटल बिलिंग और अकाउंटिंग सिस्टम अपनाने तथा ओपन डिजिटल कॉमर्स नेटवर्क जैसे मॉडलों के माध्यम से नए अवसर खुल रहे हैं। मुद्रा योजना और छोटे व्यापार ऋण की सीमा बढ़ाने तथा फिनटेक आधारित तेज लोन स्वीकृति से व्यापार जगत को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउस और मंडी आधुनिकीकरण पर केंद्र का बड़ा पूंजीगत निवेश व्यापारियों की सप्लाई चेन लागत को कम करेगा और नए व्यापारिक अवसर पैदा करेगा। निर्यात और विनिर्माण क्षेत्र के लिए कस्टम ड्यूटी तर्कसंगत बनाने और निर्यात क्रेडिट सपोर्ट बढ़ाने से व्यापारी वर्ग को वैश्विक बाजार में भी मजबूती मिलेगी।

बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के विस्तार, व्यापारी वर्ग के बीच संपर्क अभियान और बजट के प्रावधानों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का भी निर्णय लिया गया। भाजपा नेतृत्व ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उसके सशक्तिकरण के लिए संगठन निरंतर कार्य करता रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000