गलत नीतियों से हिमाचल बदहाली की ओर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला – भारत केसरी टीवी

गलत नीतियों से हिमाचल बदहाली की ओर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने कांगड़ा प्रवास के दूसरे दिन नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के बाबा बड़ोह मंडल और तत्पश्चात देहरा मंडल में भाजपा पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठकें कीं। जिसमें उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से मंथन करने के साथ-साथ वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती राजनीतिक और वित्तीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के व्यवस्था परिवर्तन के नारे को एक खोखला मॉडल करार दिया

और आरोप लगाया कि सरकार की सब कुछ बंद करने और बदलने की जिद ने आज हिमाचल को इस दयनीय मोड़ पर खड़ा कर दिया है। जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अब अपनी ऊर्जा अगले माह पेश होने वाले प्रदेश के बजट पर केंद्रित करनी चाहिए। उन्होंने जनता को आगाह किया कि सरकार अपनी नाकामियों का बोझ आम आदमी पर डालने की तैयारी में है,

क्योंकि एक तरफ चहेते मित्रों को कैबिनेट रैंक बांटकर सरकारी खजाने को खाली किया गया और अब उसी घाटे की भरपाई के लिए जनता पर भारी भरकम टैक्स थोपने की जुगत भिड़ाई जा रही है।
स्थानीय वर्गीकृत विज्ञापन

इस दौरान नगरोटा में पूर्व विधायक अरुण कुमार कूका और देहरा में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में पूर्व विधायक होशियार सिंह और कर्मचारी नेता घनश्याम शर्मा भी साथ रहे। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटियां देते समय कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि हमारे पास प्लान है #JaiRamThakur
#LeaderOfOpposition
#HimachalPolitics
#SukhuGovernment
#BJPHimachal
#CongressFailure
#Budget2026
#PoliticalAttack
#KangraVisit

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000