अंतरराष्ट्रीय रंग में रंगेगी छोटी काशी मंडी, शिवरात्रि महोत्सव में अमरीका-फ्रांस से लेकर अफ्रीका तक के कलाकार – भारत केसरी टीवी

अंतरराष्ट्रीय रंग में रंगेगी छोटी काशी मंडी, शिवरात्रि महोत्सव में अमरीका-फ्रांस से लेकर अफ्रीका तक के कलाकार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

छोटी काशी मंडी विश्व-संस्कृति का रंग उड़ेगा। अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस मर्तबा इंटरनेशनल परेड और सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। मंडी के सेरी मंच पर फ्रांस, अमरीका से लेकर तंजानिया जैसे देशों की संस्कृति झलकेगी। इसके साथ ही तजाकिस्तान की धुनें और श्रीलंका के ड्रम शिवरात्रि में मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। महाशिवरात्रि महोत्सव इस वर्ष एक बार फिर वैश्विक सांस्कृतिक एकता का अनुपम प्रतीक बनने जा रहा है। महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड और विभिन्न देशों की सांस्कृतिक संध्याएं शामिल हैं, जो भगवान शिव की भक्ति के साथ विश्व की विविध संस्कृतियों का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगी

इस मर्तबा शिवरात्रि में फ्रांस, अमेरिका के साथ-साथ नाइजीरिया, तंजानिया, तजाकिस्तान, श्रीलंका सहित कई अन्य देशों के कलाकार इस परेड में भाग लेंगे। ये प्रतिभागी अपनी पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, संगीत और लोक कलाओं के माध्यम से अपनी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन करेंगे। परेड शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी, जिसमें स्थानीय देवी-देवताओं की झांकियां, हिमाचली लोक नृत्य और भक्ति संगीत भी शामिल होंगे।

वसुधैव कुटुंबकम की भावना होगी मजबूत
एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित की जाएंगी, जहां विभिन्न देशों के कलाकार मंडी के प्रमुख मंचों पर अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।#MandiShivratri
#InternationalShivratri
#WorldCulture
#VasudhaivaKutumbakam
#MandiFestival
#GlobalArtists
#CulturalParade
#HimachalTourism
#Shivratri2026

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000