एचपीयू: यूजी, पीजी और प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अप्रैल आखिरी तारीख – भारत केसरी टीवी

एचपीयू: यूजी, पीजी और प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अप्रैल आखिरी तारीख

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने शैक्षणिक सत्र के लिए यूजी, पीजी और विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षाएं 5 जून से आयोजित होंगी। पूरी प्रवेश प्रक्रिया 25 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

Advertisement

एचपीयू प्रशासन के अनुसार अधिकांश कोर्सों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। सब्सिडाइज्ड और नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए छात्रों को एंट्रेंस टेस्ट देना अनिवार्य रहेगा। वहीं मेरिट बेस्ड और शॉर्ट टर्म कोर्सों के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

Advertisement

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम 4 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद काउंसलिंग और दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। यदि निर्धारित समय में कुछ सीटें खाली रहती हैं, तो उन पर दाखिले की अंतिम तिथि 25 जुलाई तक रखी गई है।

वहीं एचपीयू के बीएड कोर्स की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने छात्रों को समय पर आवेदन करने और आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लेने की सलाह दी है।

#HPU #Admission2026 #UGAdmission #PGAdmission #ProfessionalCourses #EducationNews #Shimla #ESNews

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000