बिजली बोर्ड के कार्यालयों में लगेंगे प्री-पेड स्मार्ट मीटर, रिचार्ज के बाद ही मिलेगी बिजली – भारत केसरी टीवी

बिजली बोर्ड के कार्यालयों में लगेंगे प्री-पेड स्मार्ट मीटर, रिचार्ज के बाद ही मिलेगी बिजली

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

प्रायोगिक तौर पर पहले अपने कार्यालयों के डेढ़ हजार कनेक्शन पर कर रहा व्यवस्था
राज्य बिजली बोर्ड के राज्य भर में चल रहे 1467 कार्यालयों में अब स्मार्ट मीटर प्री-पेड होंगे। यानी कि स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करने के बाद ही कार्यालयों में बिजली की आपूर्ति सुचारू होगी। बोर्ड ने प्रायोगिक तौर पर सबसे पहले अपने ही कार्यालय में इस व्यवस्था को बनाने जा रहा है। इस संबंध में बोर्ड प्रबंधन की ओर से पूरी रणनीति तैयार कर ली है और जल्द ही कार्यालयों में यह व्यवस्था भी शुरू कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने साउथ जोन के तहत पहले पहले पैकेज में साढ़े सात लाख स्मार्ट मीटर स्थापित कर दिए हैं। वहीं स्मार्ट मीटर को लेकर अलग-अलग हिस्सों से उपभोक्ताओं की प्रतिक्रियाएं आए दिन आ रही हैं। वहीं इसके विरोध को लेकर भी स्वर उठ रहे है। बिजली बोर्ड ने इस संबंध में उपभोक्ताओं की शंकाओं का निवारण करते हुए इसके फायदे भी गिनाए हैं। साथ ही स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली बोर्ड के फील्ड के अधिकारी भी उपभोक्ताओं को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। इस बीच राज्य बिजली बोर्ड ने अपने कार्यालयों में स्मार्ट मीटर के बाद प्री-पेड मीटर की व्यवस्था को बनाने जा रहा है।
इसके लिए बोर्ड प्रबंधन की ओर से पूरी तैयारी भी कर ली है। अहम है कि प्री-पेड मीटर की व्यवस्था लागू होने से बोर्ड कार्यालयों में अब बिजली मीटर का बिल नहीं आएगा। जरूरत के हिसाब से मीटर रिचार्ज होगा। पता चला है कि बिजली बोर्ड राज्य में 1467 कार्यालयों में इस व्यवस्था को बनाने जा रहा है।

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000