अंतिम दिन सदन में राजनीतिक टकराव—विशेषाधिकार हनन के मुद्दे पर गरमाया माहौल – भारत केसरी टीवी

अंतिम दिन सदन में राजनीतिक टकराव—विशेषाधिकार हनन के मुद्दे पर गरमाया माहौल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

राजस्व मंत्री के खिलाफ भाजपा विधायकों की शिकायत पर गरमाया माहौल, सदन 10 मिनट के लिए स्थगित
धर्मशाला तपोवन विधानसभा के सदन में अंतिम दिन विशेषाधिकार हनन को लेकर खूब गरमाहट व हंगामा देखने को मिला। राजस्व मंत्री की ओर से गुरुवार को ही विशेषाधिकार हनन की शिकायत विधानसभा सचिवालय में प्रदान की गई थी, जबकि सत्र के अंतिम दिन विपक्ष के विधायक विपिन सिंह परमार, राकेश जम्वाल व त्रिलोक जम्वाल की ओर से नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर विशेषाधिकार हनन की शिकायत दी गई। इन दोनों ही शिकायतों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सचिवालय को अध्ययन करने के निर्देश जारी कर दिए। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सदन में नियम-75 के तहत विशेषाधिकार हनन की शिकायत को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से कार्यवाही की जानकारी मांगी। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस विषय का अध्ययन किया जा रहा है। इसी बीच विपक्ष व सत्तापक्ष के विधायकों में आपसी विवाद एक बार फिर से शुरू हो गया। इस विषय पर सदन में हंगामा होने पर कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

Advertisement

#HimachalAssembly #PrivilegeIssue #TapoVanSession #PoliticalClash #SpecialPrivilege #HPPolitics #SadanUpdate #BreakingNews #Dharamshala

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000