धर्मशाला के टोंग-लेन स्कूल में छात्रों से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला के टोंग-लेन स्कूल में छात्रों से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सुबह धर्मशाला के सहरा स्थित टोंग-लेन स्कूल का दौरा किया और छात्रों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों की रुचियों और शौकों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनकर देश और समाज के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

 

टोंग-लेन स्कूल अपने स्थापना काल से ही स्लम समुदायों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उनकी नई पीढ़ी को शिक्षित करने पर विशेष ध्यान देता रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता की सरकार है और उनके अधिकारों एवं कल्याण की पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय सहायता कोष की स्थापना अनाथ बच्चों को उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए की गई है, जिसके तहत उनके संपूर्ण शैक्षणिक खर्च का वहन सरकार करती है।

 

अपने दौरे के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट मुख्य रूप से गरीब और वंचित समुदायों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने पर केंद्रित है, ताकि वे अपने जीवन में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

 

इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा, ट्रस्ट प्रबंधन और स्कूल के शिक्षक भी उपस्थित रहे।#TongLenSchool #CMSukhvinderSinghSukhu #HimachalPradesh #EducationForAll #SukhAashray #Dharamshala

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000