लोकसभा में पेश हुआ ‘हेल्थ एंड नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल’: गुटखा-पान मसाला व तंबाकू उत्पादों पर सख्त कर व्यवस्था की तैयारी – भारत केसरी टीवी

लोकसभा में पेश हुआ ‘हेल्थ एंड नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल’: गुटखा-पान मसाला व तंबाकू उत्पादों पर सख्त कर व्यवस्था की तैयारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक- 2025 और स्वास्थ्य व राष्ट्रीय सुरक्षा सेस विधेयक- 2025 को पेश किया। विपक्षी दलों की भारी नारेबाजी के बीच वित्त मंत्री ने विधेयकों को पेश किया गया। यह दोनों विधेयक तंबाकू और पान मसाले पर लगाने वाले उच्च कर को सुनिश्चित करेंगे।

केंद्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक के जरिए केंद्र सरकार द्वारा सिगरेट, सिगार, हुक्का, जर्दा समेत अन्य तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क लगाया जाएगा, जो तंबाकू पर लगाए जा रहे जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर का स्थान लेगा। वहीं, स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक पान मसाला पर लगाए जाने वाले क्षतिपूर्ति उपकर की जगह लेगा। सरकार का यह कदम सिन गुड्स पर कर ढांचे को नया रूप देने जा रहा है।

 

वहीं, टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने इन विधेयकों का विरोध किया। उनका कहना था कि तंबाकू नुकसानदायक है, लेकिन केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक में इसका जिक्र तक नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सेस की रकम राज्यों के साथ साझा नहीं होती, इसलिए वह इस नए सेस का विरोध करते हैं। वहीं द्रमुक सांसद कथिर आनंद ने कहा कि सरकार जनता पर करों का और अधिक बोझ डाल रही है।

#ParliamentSession #HealthAndNationalSecurityCess #ExciseAmendmentBill2025 #TobaccoTax #PanMasala #NirmalaSitharaman #LokSabha #SinGoodsTax #IndiaNewsl

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000