हिमाचल में ड्राई स्पैल खत्म: 5 दिसंबर से बारिश–बर्फबारी के आसार, ऊंचे इलाकों में बढ़ेगी सर्दी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में ड्राई स्पैल खत्म: 5 दिसंबर से बारिश–बर्फबारी के आसार, ऊंचे इलाकों में बढ़ेगी सर्दी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में आगामी पांच दिसंबर से तापमान में गिरावट के साथ प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हिमपात के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दिसंबर के पहले हफ्ते में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीच के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है। आने वाले हफ्ते में सर्दी और ज़्यादा कड़ाके की होगी। बुलेटिन के मुताबिक चार दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा, इसके बाद ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। केन्द्र ने बुलेटिन में कहा कि चार दिसंबर को ऊंचे पहाड़ों पर कुछ जगहों पर और पांच दिसंबर को बीच और ऊंचे पहाड़ों दोनों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की के आसार है। यह बदलाव इस इलाके में आ रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है।
विभाग ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में ठंड ने पहले ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। लाहौल-स्पीति के ताबो में सबसे कम तापमान माइनस सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रातों में से एक थी। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बुलेटिन के अनुसर कुछ इलाकों में, खासकर बिलासपुर में भाखड़ा डैम जलाशय और मंडी में बल्ह घाटी के आसपास घने कोहरे की भी खबर है। मौसम विभाग ने गाड़ी चलाने वालों को सुबह जल्दी और देर रात यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Advertisement

#HimachalWeather #SnowfallAlert #RainForecast #WesternDisturbance #HimachalNews #ColdWave #IMDUpdate #HimachalSnow #WeatherAlert

Advertisement

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000