जयराम ठाकुर का आरोप: आपदा का बहाना बनाकर रोके जा रहे चुनाव, राहत अधूरी—फिर जश्न किस बात का? – भारत केसरी टीवी

जयराम ठाकुर का आरोप: आपदा का बहाना बनाकर रोके जा रहे चुनाव, राहत अधूरी—फिर जश्न किस बात का?

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

जयराम का आरोप; आपदा का सहारा लेकर रोके जा रहे चुनाव, पर प्रभावितों को नहीं मिल रही राहत किस बात की खुशी है क्यों मना रहे हैं जशन
विधानसभा सत्र के प्रथम दिन के समापन के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर संवैधानिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पंचायत के चुनाव स्थगित करने के लिए ऐसे तर्क दिए जा रहे हैं, जिनका कोई औचित्य नहीं है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पांच महीने बाद भी सरकार द्वारा डैमेज रिपोर्ट पूरी नहीं हो पाई है। राहत देने का काम भी अभी शुरू नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि सब कुछ तहस-नहस हो गया है और लोक निर्माण मंत्री कहते हैं कि 10 से 15 सडक़ें ही बंद है। प्रदेश में आपदा प्रबंधन कानून लागू है और सरकार अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मना रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव टालने के लिए आपदा का सहारा ले रही है, जबकि आपदा प्रभावितों के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। पंचायत चुनाव को टालने का प्रयास भी संविधान के खिलाफ है, लेकिन सरकार की मंशा पंचायत चुनाव को लेकर पहले से ही स्पष्ट थी। किसके कारण हुआ राज्य चुनाव आयोग द्वारा पंचायत चुनाव से जुड़ी तैयारियों में किसी न किसी तरह अड़ंगा लगाती रही। जब से राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव से जुड़े कदम उठा रहा है, तो सरकार नियम विरुद्ध जाकर निर्वाचन आयोग के कार्य में हस्तक्षेप कर रही है। इसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।#JaiRamThakur
#DisasterManagementAct
#PanchayatElections
#HPPolitics
#ElectionDelay
#OppositionAttack
#HimachalNews
#PoliticalControversy

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000