*सोलन में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कूली बच्चों को ले जा रही बस जब्त, ड्राइवर मौके से फरार* – भारत केसरी टीवी

*सोलन में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कूली बच्चों को ले जा रही बस जब्त, ड्राइवर मौके से फरार*

भारत केसरी टीवी

Advertisement

शहर के एआरटीओ बैरियर पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभाग ने एक ऐसी बस को जब्त किया है जो फर्जी नंबर प्लेट और जाली दस्तावेजों के सहारे सड़कों पर दौड़ रही थी। हैरानी की बात यह है कि यह बस चंडीगढ़ से स्कूली बच्चों को लेकर कसौली जा रही थी, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

Advertisement

टैक्स के लिए राेका ताे सामने आया फर्जीवाड़ा
जानकारी के मुताबिक एआरटीओ बैरियर पर इस बस (DD 01 N-9435) को टैक्स जमा करवाने के लिए रोका गया। जब एआरटीओ ने सिस्टम में जांच की तो पाया कि इसी नंबर पर जून महीने का 50 हजार रुपए का चालान पहले से पेंडिंग है, जिसे भरा नहीं गया है। शक होने पर जब बस के अन्य कागजात मांगे गए तो पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। जांच में पाया गया कि बस पर लगा नंबर फर्जी था और दस्तावेज भी जाली थे। बस का चेसिस नंबर जानबूझकर मिटा दिया गया था। इंजन पर लगी प्लेट की जांच करने पर पता चला कि यह बस असल में पंजाब में रजिस्टर्ड है, जबकि उस पर नंबर अहमदाबाद (गुजरात) का लगा हुआ था।
असली मालिक ने भी दर्ज कराई है शिकायत

Advertisement

अहमदाबाद में इस नंबर (DD 01 N-9435) की असली बस के मालिक कार्तिक से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनकी बस के सभी दस्तावेज पूरे हैं और वह गुजरात में है। उन्होंने पहले ही साबरमती थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी गाड़ी के नंबर का कोई और इस्तेमाल कर रहा है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000