‘Human Welfare’ या ‘Human Loss’? 175 करोड़ का हाई-प्रोफाइल स्कैम उजागर! – भारत केसरी टीवी

‘Human Welfare’ या ‘Human Loss’? 175 करोड़ का हाई-प्रोफाइल स्कैम उजागर!

मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, 175 करोड़ निवेश फंसे

Advertisement

सोलन,भारत केसरी टीवी 16 नवंबर 2025

Advertisement

श्रीमती संगीता शर्मा पत्नी श्री शंकर शर्मा, निवासी वार्ड नंबर-7 ठोडो ग्राउंड सोलन ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार Human Welfare Multi State Credit and Thrift Co-operative Society Ltd. और इसके 21 पदाधिकारियों/एजेंटों पर बड़े स्तर की धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये की वित्तीय हानि पहुँचाने के आरोप लगे हैं।

Advertisement

शिकायतकर्ता ने बताया कि यह सोसाइटी वर्ष 2016 से हिमाचल प्रदेश में विभिन्न वित्तीय योजनाएँ — जैसे RD, FD, DDS, MIP आदि — चलाती रही। एजेंटों, ब्रांच मैनेजरों और लाखों निवेशकों द्वारा कुल मिलाकर लगभग 175 करोड़ रुपये अलग-अलग योजनाओं में जमा किए गए।

Advertisement

लेकिन 2 दिसंबर 2024 को अचानक सोसाइटी की वेबसाइट, ऑनलाइन पोर्टल और सभी सेवाएँ बंद कर दी गईं। इसके बाद निवेशकों को उनकी मियाद पूरी होने के बावजूद अपनी राशि वापस नहीं मिली और सोसाइटी के पदाधिकारियों से भी कोई संपर्क नहीं हो पाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 316(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000