पीजी कर रहे आयुर्वेद डॉक्टरों को मिलेगा पूरा वेतन — मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देश पर बड़ा फैसला – भारत केसरी टीवी

पीजी कर रहे आयुर्वेद डॉक्टरों को मिलेगा पूरा वेतन — मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देश पर बड़ा फैसला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Advertisement

पीजी कर रहे आयुर्वेद डाक्टरों को पूरा वेतन, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, अभी तक 40 फीसदी ही मिल रही थी पगार

Advertisement

आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, अभी तक 40 फीसदी ही मिल रही थी पगार
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आयुष विभाग के अंतर्गत स्नातकोत्तर (पीजी) कर रहे डॉक्टरों को शत-प्रतिशत वेतन देने के निर्देश दिए हैं। पिछली अधिसूचना में केवल 40 प्रतिशत वेतन देने का प्रावधान था। यह निर्णय मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में स्वास्थ्य पर्यटन को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है और इस पहल में आयुष विभाग की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश की जलवायु और प्राकृतिक परिवेश स्वास्थ्य पर्यटन की अपार संभावनाएं प्रदान करते हैं। उन्होंने विभाग को उच्च ओपीडी टर्नआउट वाले आयुष स्वास्थ्य संस्थानों का अध्ययन करने के निर्देश दिए, ताकि इन सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में रोगियों की संख्या अधिक है, उन्हें पर्याप्त स्टाफ और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
सीएम सुक्खू ने विभाग को बेहतर ट्रैकिंग और सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए रोगी डेटा को हिम परिवार के आंकड़ों के साथ एकीकृत करने के भी निर्देश दिए।

Advertisement

#AyushDepartment #SukhvinderSinghSukhu #AyurvedaDoctors #HimachalNews #HealthTourism

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000