सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बघाट बैंक लोन डिफॉल्टर मेघ राम शर्मा गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बघाट बैंक लोन डिफॉल्टर मेघ राम शर्मा गिरफ्तार

सोलन,मदन शर्मा 10 नवम्बर 2025

दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा मेघ राम शर्मा पुत्र श्री शेर सिंह निवासी सनत, डाकघर भालू, तहसील चोपाल, जिला शिमला (हि.प्र.) के विरुद्ध धारा 75(A) Land Revenue Act, 1954 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

जानकारी के अनुसार, मेघ राम शर्मा ने बघाट बैंक सोलन से ऋण लिया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर ऋण राशि वापस करने में असफल रहा। ब्याज सहित उसकी कुल देनदारी ₹32,79,083/- बन चुकी है। बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद वह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं सोलन की अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते अदालत ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

वारंट की अनुपालना करते हुए, सोलन पुलिस टीम ने दिनांक 09 नवम्बर 2025 को नेरवा से आरोपी/डिफॉल्टर मेघ राम शर्मा को गिरफ्तार किया, जिसे आज दिनांक 10 नवम्बर 2025 को सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन की अदालत में पेश किया जा रहा है।

इस प्रकरण में Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा अब तक 22 डिफॉल्टरों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं, जो बघाट बैंक सोलन से ऋण लेकर राशि वापस नहीं कर पाए थे।
सोलन पुलिस द्वारा अब तक 10 डिफॉल्टरों की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है, जबकि 12 डिफॉल्टरों की तलाश जारी है। इनमें 11 आरोपी शिमला एवं सिरमौर जिलों से संबंधित हैं, जबकि 1 आरोपी सोलन जिला का निवासी है।

सोलन पुलिस
(अपराध शाखा एवं न्यायालय वारंट शाखा द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000