शिमला शहरी एसडीएम की फर्जी प्रोफाइल बनाकर आपत्तिजनक फोटो वायरल, महिला थाना में मामला दर्ज – भारत केसरी टीवी

शिमला शहरी एसडीएम की फर्जी प्रोफाइल बनाकर आपत्तिजनक फोटो वायरल, महिला थाना में मामला दर्ज

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

शिमला शहरी एसडीएम की सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। एसडीएम शिमला ने कहा कि शनिवार को सोशल मीडिया में उनका फर्जी सोशल मीडिया अकांउट बनाकर किसी ने आपत्तिजनक फोटो वायरल की है। फोटो देखने के बाद तुरंत उन्होंने एफआईआर दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा कि उनके पहले भी इस प्रकार के फर्जी अकाउंट बनाए थे, जिसको लेकर भी केस दर्ज किए हैं। ऐसे में जो भी इस प्रकार की हरकत कर रहा है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए जांच शुरू कर दी है
जानकारी के अज्ञात लोगों ने एसडीएम की तस्वीरों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई फर्जी अकाउंट बनाए थे। इन्हीं में से एक फर्जी अकाउंट से एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एसडीएम की आपत्तिजनक और भ्रामक तस्वीर अपलोड की गई। यह तस्वीर वायरल होने के बाद महिला अधिकारी को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीएम ने कहा कि इस प्रकार के लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि यदि एक अधिकारी महिला की फोटो के साथ वह इस प्रकार की हरकत कर सकते हैं, तो अन्य महिलाओं के साथ भी वे इस प्रकार की घटना को अंजाम दे सकते हैं।

#ShimlaSDM #CyberCrime #FakeProfile #AIManipulation #WomenSafety #ShimlaPolice #HimachalNews #SocialMediaFraud

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000