सुबाथू में मिला 4.5 करोड़ साल पुराना जीवाश्म – मीठे पानी की मछली की खोपड़ी से खुला टेथिस सागर का रहस्य – भारत केसरी टीवी

सुबाथू में मिला 4.5 करोड़ साल पुराना जीवाश्म – मीठे पानी की मछली की खोपड़ी से खुला टेथिस सागर का रहस्य

भारत केसरी टीवी की रिपोर्ट |

लोकेशन – सुबाथू, सोलन

कसौली के जाने-माने भूविज्ञानी और टेथिस फॉसिल म्यूज़ियम के संस्थापक डॉ. रितेश आर्य ने सुबाथू क्षेत्र के पास बहने वाली एक छोटी जलधारा से लगभग 4.5 करोड़ वर्ष पुरानी स्नेकहेड (Snakehead) मछली की खोपड़ी का जीवाश्म खोजा है। यह खोज न केवल मीठे पानी की मछलियों के विकास की कहानी को नया दृष्टिकोण देती है, बल्कि टेथिस सागर के भूवैज्ञानिक इतिहास को समझने में भी अहम कड़ी साबित हो सकती है।

डॉ. आर्य ने बताया कि यह जीवाश्म सुबाथू संरचना की उन चट्टानों से प्राप्त हुआ है, जो उस समय की हैं जब टेथिस सागर धीरे-धीरे विलुप्त हो रहा था। उस दौर में भारत, अफ्रीका से अलग होकर गोंडवाना भूभाग से निकलकर एशिया की ओर बढ़ रहा था, और हिमालय पर्वतों का निर्माण अभी प्रारंभ नहीं हुआ था।

समुद्री अवसादों में मीठे पानी की मछली का मिलना इस बात का संकेत है कि सुबाथू क्षेत्र की ये परतें इयोसीन युग (Eocene Era) में एक उथले समुद्री वातावरण में बनी थीं, जहां समुद्री और मीठे पानी की परिस्थितियाँ साथ-साथ मौजूद थीं।

यह खोज न केवल भूविज्ञान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, बल्कि यह हिमालयी क्षेत्र के प्राचीन जलवायु और पारिस्थितिकी तंत्र को समझने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000