शिमला के घोड़ा चौकी से युवती अगवा, पुलिस ने विष्णु और आरुषि पर अपहरण का केस दर्ज किया – भारत केसरी टीवी

शिमला के घोड़ा चौकी से युवती अगवा, पुलिस ने विष्णु और आरुषि पर अपहरण का केस दर्ज किया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश की राजधानी शिमला के घोड़ा चौकी क्षेत्र से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में युवक व युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले से जुड़ी जानकारी के अनुसार, जुब्बल, जिला शिमला की मूल निवासी महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 23 वर्षीय बेटी को घोड़ा चौकी शिमला से विष्णु और आरुषि नाम के दो लोग जबरन अपने साथ ले गए हैं। शिकायतकर्ता इस समय घोड़ा चौकी में रह रही हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला न्यू शिमला स्थित बीसीएस पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और युवती की सुरक्षा व सकुशल बरामदगी की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।#ShimlaNews #KidnappingCase #BCSPolice #HimachalCrime #GirlAbduction #PoliceInvestigation #HimachalUpdates #LawAndOrder #ShimlaAlert #HPPolice

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000