काम में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी की बड़ी कार्रवाई — ठेकेदार पर 29 लाख की पेनल्टी – भारत केसरी टीवी

काम में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी की बड़ी कार्रवाई — ठेकेदार पर 29 लाख की पेनल्टी

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

रोड की गुणवत्ता सही न होने पर ठेकेदार के खिलाफ पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई
प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत जिला बिलासपुर में बन रही सडक़ों के कार्य में गुणवत्ता की कसौटी पर खरा न उतरने की वजह से लोक निर्माण विभाग ने 29 लाख की पेनल्टी ठोंकी है। इसके साथ ही ठेकेदारों को एक स्पष्ट संदेश भी दिया है कि कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौर हो कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत तीसरे चरण के तहत बिलासपुर जिला में 184 किलोमीटर सडक़ों के निर्माण कार्य स्वीकृत हुए थे। 19 सडक़ों का कार्य चला हुआ है। इन कार्यों को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा संबधित ठेकेदारों को 2026 में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। योजना के तहत बिलासपुर ऐसा जिला है, जो तीसरे चरण में बेहतर कार्य करने में अग्रणी रहा है, लेकिन एक सडक़ निर्माण कार्य में कोताही पाई गई है। इसके चलते लोक निर्माण विभाग द्वारा इस संबधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
साथ ही विभाग द्वारा ठेकेदार के कार्य को रद्द कर री टेंडर भी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन सडक़ों की गुणवत्ता जांचने के लिए लोक निर्माण विभग के कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, चीफ इंजीनियर तक के अधिकारी शामिल होते हैं। इसके अलावा एक स्पेशल एंजेसी भी इन सडक़ों की गुणवत्ता जांचने के लिए होती है, जो स्थानीय अधिकारियों के बिना ही सडक़ के निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचती है।

#PWDAction
#QualityCheckFail
#RoadWorkPenalty
#AccountabilityMatters
#BilaspurUpdate

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000