मंडी-भराड़ी पुल से युवक ने लगाई छलांग, पुलिस ने शुरू की तलाश – भारत केसरी टीवी

मंडी-भराड़ी पुल से युवक ने लगाई छलांग, पुलिस ने शुरू की तलाश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मंडी-भराड़ी पुल के पास एक युवक ने पुल से डैम में छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार, छलांग लगाने वाला युवक राजीव कुमार निवासी अंबोहा तहसील बड़सर हमीरपुर है, जो बद्दी में नौकरी करता है।
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल के पास रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने पुल से डैम में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी वाहन चालक ने युवक को छलांग लगाते देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। झंडूता पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, छलांग लगाने वाला युवक राजीव कुमार निवासी अंबोहा तहसील बड़सर हमीरपुर है, जो बद्दी में नौकरी करता है। घटनास्थल पर बरामद बाइक, जो राजीव कुमार के नाम पर पंजीकृत है, उसी की बताई जा रही है। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। आशंका है कि वह डैम में डूब गया हो। तलाश के लिए गोताखोरों की सेवाएं लेने हेतु पत्राचार किया गया है। पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि युवक की तलाश जारी है

Advertisement

#BharrariBridgeIncident

#MandiNews

#BridgeJumpCase

#RescueOperation

#SearchUnderway

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000