जाखना-शरली सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो की मौत; एक युवक की बची जान – भारत केसरी टीवी

जाखना-शरली सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो की मौत; एक युवक की बची जान

Brahmu Ram Sarena:-19/01/2024.
गिरिपार क्षेत्र के मस्त भोज में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद घायलों को सीएचसी शिलाई और पांवटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड नंबर का एक ट्रैक्टर तूड़ी उतारने के बाद जाखना-शरली सड़क पर जाखना की ओर जा रहा था कि चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रैक्टर में पीछे बैठा एक 15 वर्षीय लड़का लक्ष्य पुत्र गीता राम निवासी गांव गुद्दी मानपुर डाकघर शरली मानपुर तहसील कमरऊ सड़क में ही छूट गया जिसे मामूली चोट आई है, जबकि चालक गुमान सिंह व 17 वर्षीय पीयूष पुत्र सुन्दर सिंह निवासी गांव गुद्दी मानपुर डाकघर शरली तहसील कमरऊ नीचे नाले में चले गए।
मौका से चालक गुमान सिंह व पीयूष को उपचार के लिए अस्पताल जामना ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर किया। लेकिन रास्ते में ले जाते समय चालक गुमान सिंह को दुर्घटना में अधिक चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000