शिमला में रोपवे परियोजना को केंद्र की मंजूरी: मुकेश अग्निहोत्री – भारत केसरी टीवी

शिमला में रोपवे परियोजना को केंद्र की मंजूरी: मुकेश अग्निहोत्री

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां बताया कि शिमला में रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकास परियोजना को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) द्वारा वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 के तहत स्टेज-1 स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह परियोजना शिमला में शहरी परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। लगभग 13.79 किलोमीटर लंबे इस रोपवे का निर्माण 1734.70 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जो शहर के प्रमुख स्थलों को जोड़ेगा। इस पहल से यातायात जाम में कमी आएगी, कार्बन उत्सर्जन घटेगा और स्थानीय निवासियों व पर्यटकों दोनों के लिए स्वच्छ व सतत शहरी परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 6.1909 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग के लिए सिद्धांत रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है, जो सभी पर्यावरणीय और विधिक मानकों के पूर्ण अनुपालन के साथ दी गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और पर्यटकों को एक नया और आनंददायक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।

अग्निहोत्री ने कहा कि यह परियोजना शिमला की जनता के लिए एक बड़ी सौगात है और ‘ग्रीन हिमाचल’ के राज्य सरकार के विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार और पर्यावरण मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी और सभी निर्माण गतिविधियाँ वन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही की जाएंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000