अगले शैक्षणिक सत्र से 100 स्कूल सीबीएसई पैटर्न में लाए जाएंगे : मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

अगले शैक्षणिक सत्र से 100 स्कूल सीबीएसई पैटर्न में लाए जाएंगे : मुख्यमंत्री

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य के 100 स्कूलों को अगले शैक्षणिक सत्र से पहले चरण में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत लाया जाएगा।

 

Advertisement

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीबीएसई पैटर्न वाले स्कूलों की एक अलग रंग योजना होगी और इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की वर्दी का रंग भी अलग होगा। इन स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए स्कूल मैस की व्यवस्था की जाएगी।

Advertisement

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अब तक राज्य में 86 स्कूलों की पहचान सीबीएसई मानकों के अनुरूप की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष स्कूलों को भी यथाशीघ्र इन मानकों के अनुरूप बनाया जाए।

श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग में रिक्त शिक्षण पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में 21वें स्थान से बढ़कर 5वें स्थान पर पहुंच गया है। सरकार विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर निरंतर ध्यान केंद्रित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना की समीक्षा भी की और अधिकारियों को इनके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों के परिसर सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किए जाएं, जहां खेलकूद और मनोरंजन गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान हो। ये स्कूल राज्य में शैक्षणिक सुधारों के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे।

श्री सुक्खू ने यह भी कहा कि प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक कॉलेज स्थापित करने के प्रयास जारी हैं, ताकि विद्यार्थियों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के अवसर भी प्राप्त हों।

बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000