धर्मशाला में हुई जोरदार बारिश , राज्य के कई भागों में तीन दिन बारिश के आसार, जानें पूर्वानुमान – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला में हुई जोरदार बारिश , राज्य के कई भागों में तीन दिन बारिश के आसार, जानें पूर्वानुमान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम बिगड़ने के आसार हैं। धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर माैसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई।  इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, बारिश से धान की फसल की कटाई प्रभावित हुई है। शिमला में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।

Advertisement

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 2 अक्तूबर तक माैसम शुष्क रहने की संभावना है। 4 अक्तूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर 4 से 6 अक्तूबर तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान अंधड़ चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। 6 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

Advertisement

शिमला में न्यूनतम तापमान 15.4, सुंदरनगर 20.2, भुंतर 18.5, कल्पा 9.6, धर्मशाला 17.9, ऊना 19.3, नाहन 21.5, पालमपुर 16.0, सोलन 18.4, मनाली 14.6, कांगड़ा 20.2, मंडी 21.7, बिलासपुर 22.2, हमीरपुर 20.7, कुफरी 14.1, कुकुमसेरी 8.3, नारकंडा 12.3, रिकांगपिओ 14.1, पांवटा साहिब 25.0, ताबो 5.2 व बजाैरा में 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर माैसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000