ऑनलाइन जॉब के नाम पर साइबर अपराधी कर रहे ठगी का खेल, पुलिस मुख्यालय ने जारी की एडवाइजरी – भारत केसरी टीवी

ऑनलाइन जॉब के नाम पर साइबर अपराधी कर रहे ठगी का खेल, पुलिस मुख्यालय ने जारी की एडवाइजरी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शातिर अब पार्टटाइम ऑनलाइन जॉब का प्रलोभन देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे है। दिन में 1 से 2 घंटे काम करने पर हजारों रुपये कमाने का लालच दिया जा रहा है। लोग भी आसानी से ठगों के जाल में फंस रहे हैं। साइबर पुलिस के पास प्रतिदिन 3 से 4 शिकायतें आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। साइबर ठग पार्टटाइम ऑनलाइन जॉब करने के लिए पहले लोगों को एसएमएस, व्हाट्सएप, टेलीग्राम मैसेजिंग, वेबसाइट, मोबाइल एप सहित अन्य माध्यमों से लिंक भेजते हैं।

Advertisement

इसमें सामने आया है कि ठग पहले लोगों को गूगल पर रेटिंग देने, लिंक को आगे फॉरवर्ड करने, वीडियो क्लिप देखने या कोई अन्य आसान कार्य करने को कहते हैं। इसके साथ बीच-बीच में बोनस का भी लालच भी जाता है। इसी बीच शातिर लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए उनकी काम की राशि को ऑनलाइन ही बढ़ाते हुए दर्शाते हैं। इसके बाद जब पैसा निकालने की बारी आती तो कुछ राशि जमा करवाने के लिए कहा जाता है। ऐसा न करने पर पूरा पैसा डूब जाने की बात कही जाती है। इसके साथ ही विभिन्न लिंक के माध्यम से लोगों की निजी जानकारी भी हासिल कर लेते हैं और लोग ठगी का शिकार हो जाते है। उधर, साइबर पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें स्कूलों, पंचायतों, ब्लॉक और विभागों में जाकर लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक कर रही हैं।

Advertisement
शातिर अब पार्टटाइम ऑनलाइन जॉब का प्रलोभन देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे है। लोग भी आसानी से ठगों के जाल में फंस रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000